ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / नीतीश राज में विधायकों की बल्ले-बल्ले, मुफ्त मिलेगी 30 हजार यूनिट बिजली

नीतीश राज में विधायकों की बल्ले-बल्ले, मुफ्त मिलेगी 30 हजार यूनिट बिजली

27-Sep-2022 04:20 PM

PATNA : नीतीश राज में बिहार के विधायकों की चांदी कट रही है। एक तरफ जहां आम जनता बिजली की बढ़ी कीमतों से त्राहिमाम कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने विधायकों और विधान पार्षदों को बिजली के मामले में बड़ी राहत दी है। पहले विधायकों और विधान पार्षदों को हर महीने दो हजार यूनिट फ्री बिजली दी जाती थी जिसमें पांच सौ यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में अब उन्हें हर महीने 2500 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।


दरअसल, आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार विधान मंडल के सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं में संशोधन करने का फैसला लिया है। बिहार सरकार ने विधायकों और विधान पार्षदों को अब साल में 30 हजार यूनिट बिजली फ्री देने का निर्णय लिया है। विधायकों और विधान पार्षदों को पहले एक साल में 24 हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती थी, जिसमें 6 हजार यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।


बता दें कि एक तरफ बढ़ती महंगाई ने जहां लोगों की कमर तोड़कर रख दी है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने आम लोगों को बिजली का झटका देने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर विकास विभाग ने उपभोक्ताओं द्वारा खपत की जाने वाली बिजली पर 2.5 फीसदी सेस वसूलने का प्रस्ताव दिया है। जिसपर बिजली कंपनी ने मंथन शुरू कर दिया है।


बिजली कंपनी 19.50 फीसदी लॉस मानकर दर निर्धारित करने की मांग कर रही है। इसके लिए साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग में रिव्यू पीटिशन डाला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार बिजली की दरों में इजाफा कर सकती है। एक तरफ जहां सरकार माननीयों पर मेहरबान है तो दूसरी तरफ आम लोगों को बिजली का झटका देने की तैयारी शुरू कर दी है।