ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

नीतीश प्रेम में फंस गये सुशील मोदी ! पहले चिराग पासवान पर किया हमला, बाद में ट्वीट ही डिलीट कर डाला

नीतीश प्रेम में फंस गये सुशील मोदी ! पहले चिराग पासवान पर किया हमला, बाद में ट्वीट ही डिलीट कर डाला

11-Jul-2020 09:41 PM

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज नीतीश कुमार की भक्ति के फेरे में फंस गये. सुशील मोदी ने आज शाम ट्वीट कर चिराग पासवान पर ही हमला बोल दिया. फर्स्ट बिहार ने सुशील मोदी के ट्वीट पर खबर लिखी, इसके बाद बीजेपी से लेकर लोक जनशक्ति पार्टी में हड़कंप मच गय़ा. इसके बाद सुशील मोदी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. नये सिरे से ट्वीट कर उसमें सिर्फ आरजेडी पर हमला बोला गया.


जानिये क्या हुआ खेल -
दरअसल आज शाम सुशील मोदी ने ट्वीट किया. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा “विधानसभा चुनाव समय पर हों या टल जाएँ, एनडीए आयोग के निर्णय का पालन करेगा. हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही कुछ दल चुनाव टालने के लिए दबाव बना रहे हैं.”


अमूमन सुशील मोदी आरजेडी और तेजस्वी यादव का नाम लेकर हमला करते रहे हैं लेकिन आज उन्होंने बगैर किसी का नाम लिये उन तमाम दलों को कमजोर करार दिया, जो चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं. कल ही लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में चुनाव टालने की मांग की थी. लिहाजा मैसेज ये गया कि सुशील मोदी चिराग पासवान पर हमला बोल रहे हैं.


सवाल ये भी उठने लगा कि क्या सुशील मोदी मान चुके हैं कि चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा नहीं हैं. सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. सवाल ये उठने लगा कि क्या सुशील मोदी बीजेपी आलाकमान के इशारे पर चिराग पासवान पर हमला बोल रहे हैं या फिर खुद नीतीश कुमार के लिए प्रवक्ता का रोल निभा रहे हैं.



सुशील मोदी के ट्वीट के बाद FIRST BIHAR ने इसकी खबर आपको दी. मामला मिनटों में उपर तक पहुंच गया. लोक जनशक्ति पार्टी में प्रतिक्रिया हुई. वहीं, बीजेपी में भी खलबली मची. नतीजा ये हुआ कि सुशील मोदी ने अपना ट्वीट ही डिलीट मार दिया. उसी बात को नये सिरे से सुधार कर ट्वीट किया गया. अब सुशील मोदी ने लिखा है.


“विधानसभा चुनाव समय पर हों या टल जाएँ, एनडीए आयोग के निर्णय का पालन करेगा. हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही राजद अपनी संभावित हार को देखते हुए चुनाव टालने के लिए बहाना खोज रहा है.”


FIRST BIHAR के पास सुशील मोदी के दोनों ट्वीट का स्क्रीन शॉट है. आप खुद देखिये सुशील मोदी ने पहले क्या लिखा और जब फर्स्ट बिहार ने इस मसले पर खबर लिखी तो फिर कैसे ट्वीट डिलीट कर नये सिरे से ट्वीट किया गया. हालांकि सुशील मोदी से पहले के ट्वीट में कुछ छूट गया था तो वे दूसरा ट्वीट भी कर सकते थे. लेकिन शायद उन्हें समझ में आया कि उनके इस बयान का परिणाम क्या हो सकता है. लिहाजा उन्होंने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया.