पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
21-Feb-2023 06:50 PM
SIWAN: जेडीयू में मचे घमासान के बीच चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने महागठबंधन के अस्तित्व को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि सात सियासी दलों का महागठबंधन आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खंड-खंड हो जाएगा। सात दलों का महागठबंधन चलना पूरी तरह से नामुमकिन है,तीन महीनों के भीतर ही खींचतान शुरू हो गई है। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद से गलत रास्ता चुना है। अगर कोई गलत रास्ता चुनेगा तो उसका खामियाजा उसे ही भुगतना होगा। 2020 में मुख्यमंत्री बनने से मना किया था लेकिन नीतीश बात नहीं मानें। बिना विधायकों की संख्या के सीएम बनिएगा तो अपमान तो सहना ही पड़ेगा।
दरअसल, प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के दौरान सीवान के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और सरकार की कमियों को लोगों से बता रहे हैं। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन खंड-खंड हो जाएगा। आज सात दलों को महागठबंधन है लेकिन आने वाले चुनाव तक ये सातों दल एक साथ नहीं रहेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने खुद कई गठबंधन कराए हैं और उसे सामने से देखा है।
उन्होंने कहा कि साल 2015 में नीतीश और तेजस्वी ने नहीं बल्कि खुद मैंने महागठबंधन बनाया था। सात दलों के महागठबंधन को एक साथ लेकर चलना पूरी तरह से नामुमकिन है। तीन महीने के भीतर ही खींचतान शुरू हो गई। उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ दी। महागठबंधन के दोनों प्रमुख दलों के बीच आए दिन विवाद हो रहे हैं। किसी भी हाल में ये व्यवस्था नहीं चल सकती है। वहीं किसान समागम में नीतीश को तेजस्वी द्वारा इंतजार करवाने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार ने खुद से गलत रास्ता चुना है। अगर कोई गलत रास्ता चुनेगा तो उसका खामियाजा उसे ही भुगतना होगा। बिना विधायकों की संख्या के मुख्यमंत्री बनिएगा तो अपमान तो सहना ही पड़ेगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जब परिणाम आए तब ही इस बात को कहा था। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने नीतीश से कहा था कि अगर जनता ने आप पर विश्वास नहीं जताया है तो मुख्यमंत्री मत बनिए लेकिन महज 43 विधायक होने के बावजूद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन गए। नीतीश कुमार पहले कह रहे थे कि बीजेपी के लोग उनकी पार्टी तोड़ रहे है, थोड़े दिन के बाद नीतीश कहेंगे कि आरजेडी के लोग उनकी पार्टी को तोड़ रहे हैं।