ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान

Crime News: राजस्थान में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा सामूहिक आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जहां जहर खाकर मृत पाए गए शव कई दिन पुराने थे।

Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Crime News: राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के अनुसार, महिला किरण अपने पति से अनबन के चलते अनिरुद्ध रेजिडेंसी में अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ रह रही थी। उन्होंने फ्लैट में जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


पुलिस के अनुसार, आत्महत्या कुछ दिन पहले ही की गई थी। शव बुरी तरह सड़ चुके थे और फ्लैट से तेज दुर्गंध आ रही थी। बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने जब बदबू महसूस की तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि पुलिस को अंदर घुसने में भी कठिनाई हुई। 


दुर्गंध को कम करने के लिए अगरबत्ती और इत्र का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम फ्लैट के अंदर पहुंच सकी। फ्लैट अंदर से बंद था और पुलिस को वहां पांच शव मिले। घटनास्थल से जहर के आठ पाउच भी बरामद हुए हैं। शवों की हालत देखकर स्पष्ट हुआ कि आत्महत्या कई दिन पहले की गई थी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और सबूत एकत्र किए गए हैं। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता