ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट

Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा नजर पटना स्नातक सीट पर है, जहां जदयू के नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज सिंह आमने-सामने हैं। अनंत सिंह के समर्थन के कारण मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar MLC Election Result : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए इस चुनाव का परिणाम आज तस्वीर साफ कर देगा कि बिहार के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। हालांकि सभी सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर टिकी हैं।


पटना स्नातक सीट पर जदयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के बीच मुकाबले को सबसे हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है। इस चुनाव ने उस वक्त और ज्यादा राजनीतिक रंग ले लिया, जब मोकामा से जदयू विधायक रहे अनंत सिंह ने खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया और नीरज कुमार को हराने का दावा किया था। चुनाव के बाद जदयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। ऐसे में पटना स्नातक सीट का नतीजा सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि हालिया जदयू के भीतर हुए घटनाक्रम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


पटना के बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी सुबह करीब 6 बजे से ही केंद्र पर तैनात हैं। मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में सुबह 7 बजे से मतगणना समाप्त होने तक निषेधाज्ञा लागू की गई है।


सुबह मतगणना शुरू होने से पहले जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह भी बांकीपुर स्थित केंद्र पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी जीत का भरोसा जताया। दूसरी तरफ जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार पहले ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए हैं। ऐसे में अब असली फैसला मतपेटियों से निकलने वाले वोट करेंगे।


इस चुनाव में कुल 8 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इनमें पटना, दरभंगा, कोसी और तिरहुत की चार स्नातक सीटें तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार शिक्षक सीटें शामिल हैं। जन सुराज ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की। वहीं भाजपा और जदयू ने चार-चार सीटों पर चुनाव लड़ा। राजद ने छह और कांग्रेस ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे।


पटना शिक्षक सीट पर भाजपा के प्रो. नवल किशोर यादव, कांग्रेस के संजय कुमार, राजद के डॉ. संजीव कुमार और जन सुराज की दिव्या ज्योति समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। दरभंगा शिक्षक सीट पर राजद के कुमर राउत, जदयू के घनश्याम राय, कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा और जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय समेत 13 उम्मीदवार हैं।


तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेन्द्र प्रसाद सिंह, जन सुराज के श्याम नंदन कुमार यादव और भाकपा के संजय कुमार सिंह समेत 11 प्रत्याशी हैं। वहीं सारण शिक्षक सीट पर जदयू के आनंद पुष्कर, राजद के जयराम यादव और जन सुराज के आफाक अहमद समेत 18 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।


स्नातक सीटों की बात करें तो पटना में जदयू के नीरज कुमार, राजद के दिलीप कुमार, कांग्रेस के असद उल्लाह खां और जन सुराज के अनुज सिंह समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। दरभंगा स्नातक सीट पर कुल 40 उम्मीदवार हैं, जबकि तिरहुत में 17 और कोसी स्नातक सीट पर 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।


यह चुनाव सामान्य विधानसभा या लोकसभा चुनाव से अलग है। यहां मतगणना की प्रक्रिया भी अलग तरीके से होती है। किसी उम्मीदवार को जीत के लिए निर्धारित कोटा के बराबर या उससे अधिक वोट नहीं मिलने पर मतों की गिनती आगे भी जारी रहती है। तय प्रक्रिया के तहत वरीयता वाले वोटों का हस्तांतरण किया जाता है और तब तक गणना चलती है, जब तक कोई उम्मीदवार आवश्यक कोटा हासिल नहीं कर लेता।


अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नीरज कुमार अपनी सीट बचाकर चौथी बार विधान परिषद पहुंचेंगे या अनंत सिंह के समर्थन से मैदान में उतरे अनुज सिंह कोई बड़ा उलटफेर करेंगे? इसका जवाब आज मतगणना पूरी होने के बाद मिलेगा। पटना स्नातक सीट का परिणाम जदयू के लिए इसलिए भी खास होगा, क्योंकि यह चुनाव पार्टी के भीतर हालिया उठे विवाद और अनंत सिंह प्रकरण के बाद पहला बड़ा राजनीतिक टेस्ट माना जा रहा है।