ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जीवन में झूठ बोलना पाप है, लेकिन भगवान की भक्ति और धाम दर्शन के लिए झूठ बोलना गलत नहीं। और क्या कुछ कहा महाराज ने जानिए..

UP
वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। देश के कोने-कोने से लोग उनके दर्शन के लिए वृंदावन धाम पहुंचते हैं। आम लोगों के अलावा कई नामी हस्तियां भी उनके दरबार में नतमस्तक दिखाई देती हैं। इसी दौरान अक्सर लोग उनसे कुछ अनोखे और जिज्ञासापूर्ण सवाल पूछते हैं, जिनका उत्तर देते हुए महाराज के चेहरे पर हंसी आ जाती है।


हाल ही में एक व्यक्ति ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कई बार जरूरी काम होने के बावजूद उसे छुट्टी नहीं मिलती, लेकिन जब वह किसी रिश्तेदार की मौत का बहाना बनाता है तो तुरंत छुट्टी मिल जाती है। उसका कहना था कि सच बोलकर छुट्टी मांगने पर कभी छुट्टी की मंजूरी नहीं मिलती, लेकिन झूठ बोलने पर तुरंत छुट्टी मिल जाती है। उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से सवाल किया कि “क्या झूठ बोलकर छुट्टी लेना पाप है?”


इस सवाल पर महाराज जोर से हंस पड़े और कहा कि यह कलियुग का प्रभाव है। चाहे कुछ भी हो, झूठ बोलना पाप ही है। इसके बाद उन्होंने एक श्लोक का उल्लेख किया सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप, जांके हृदय ताप है, तांके हृदय आप। इसका अर्थ है कि सच्चाई के बराबर कोई तपस्या नहीं है और झूठ के बराबर कोई पाप नहीं है। जिसके हृदय में सच्चाई बसती है, उसी के हृदय में भगवान का निवास होता है।


प्रेमानंद महाराज ने आगे समझाया कि हमें जीवन की समस्याओं से लड़ना चाहिए और हर पल सत्य के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि भजन, धाम दर्शन और भगवान की पूजा के लिए झूठ बोलना झूठ नहीं माना जाता, लेकिन सांसारिक कार्यों के लिए कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य का मार्ग अपनाएं और झूठ से बचें, क्योंकि जीवन में सच्चाई ही सबसे बड़ा धर्म है।

टैग्स