ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में हुए शामिल; JP को किया नमन

Bihar News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सिताबदियारा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह पहली बार है जब कोई उपराष्ट्रपति जेपी के पैतृक गांव पहुंचे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उपराष्ट्रपति डॉक्टर सीपी राधाकृष्णन ने उनके पैतृक गांव सिताबदियारा पहुंचकर उनकी आत्म प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच वे सड़क मार्ग से पटना से सिताबदियारा पहुंचे। यह पहला अवसर था जब कोई उपराष्ट्रपति सिताबदियारा पहुंचे।


उपराष्ट्रपति ने लगभग 45 मिनट तक गांव में रुककर न केवल जेपी को नमन किया, बल्कि जेपी के विचारों और उनके योगदान को भी याद किया। एक जेपी सेनानी ने उन्हें पेंशन न मिलने की बात बताई, जिस पर उपराष्ट्रपति ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई का निर्देश देने का आश्वासन दिया।


इसके बाद वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति भवन पहुंचे, जहां आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे और उन्होंने गांव की समस्याएं, जैसे सड़क, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार से जुड़ी मांगें रखीं।


बता दें कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को सारण जिले के सिताबदियारा में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी रहे और हजारीबाग जेल से फरार होने की घटना आज भी इतिहास में दर्ज है। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने सत्ता से दूरी बनाए रखी और सर्वोदय आंदोलन से जुड़े।


वर्ष 1974 में उन्होंने 'संपूर्ण क्रांति' का नारा दिया—"सिंहासन खाली करो, जनता आती है", जिसने देश की राजनीति को झकझोर दिया। इस आंदोलन से कई बड़े नेता उभरे, जिनमें लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, स्व. रामविलास पासवान और दिवंगत सुशील कुमार मोदी प्रमुख हैं।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता