ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

RSS 100 years : RSS शताब्दी पर जारी किए विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट, आप भी घर बैठे किस तरह कर सकते हैं बुक

भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100वीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी ने इसे राष्ट्र निर्माण में RSS के योगदान का प्रतीक बताया। सिक्का ऑनलाइन और डाक टिकट देशभर में उपलब्ध हैं।

RSS 100 years : RSS शताब्दी पर जारी किए विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट, आप भी घर बैठे किस तरह कर सकते हैं बुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि ये सिक्के और डाक टिकट संघ की एक सदी की सेवा, एकता और समर्पण को समर्पित हैं।


वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार ने विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए हैं जो सेवा, एकता और समर्पण की एक सदी को सम्मान देते हैं।"


सरकार ने जानकारी दी कि ये स्मारक सिक्के ऑनलाइन कोलकाता मिंट की वेबसाइट https://indiagovtmint.in/hi/product-category/kolkata-mint से मंगवाए जा सकते हैं। वहीं, स्मारक डाक टिकट देशभर के फिलेटली ब्यूरो में खरीदे जा सकते हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए सिक्के और डाक टिकट जारी किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह स्मरण केवल RSS की यात्रा का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान का प्रतीक है।


RSS के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने कहा, "संघ ने पिछले एक सदी में अनगिनत जीवनों को दिशा दी और मजबूत बनाया। जैसे सभ्यताएं महान नदियों के किनारे विकसित होती हैं, उसी तरह संघ की धारा के साथ सैकड़ों जीवन खिले और आगे बढ़े हैं। RSS का उद्देश्य हमेशा एक ही रहा – राष्ट्र निर्माण।" विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट के माध्यम से सरकार ने संघ की सेवा, एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मानित किया है।