ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव में हुई इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लग गई है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि गांव के धीरज कुमार सिंह अपने हिस्से की जमीन पर पीलर लगा रहे थे। इसी बीच धीरज का पट्टीदार अभिषेक कुमार सिंह अपने लाइसेंसी बंदूक के साथ पहुंच गया और पीलर लगाने से रोकने लगा। धीरज सिंह ने अभिषेक की बात नहीं मानी, जिससे नाराज अभिषेक ने अपने लाइसेंसी बंदूक से चार राउंड फायरिंग कर दी।


गोलीबारी में एक गोली धीरज को और एक गोली धीरज के साले को लग गई। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह समेत तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए लाइसेंसी बंदूक, कारतूस और खोखा बरामद कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने बताया कि दोनों परिवार के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चला आ रहा है और उसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है और मामले की तकीनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता