ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

नीतीश के नेतृत्व में मजबूती से बनेगी सरकार, सीएम से मिलने के बाद VIP विधायक का बयान

नीतीश के नेतृत्व में मजबूती से बनेगी सरकार, सीएम से मिलने के बाद VIP विधायक का बयान

11-Nov-2020 06:49 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी हो रही है. एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के नेताओं ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है. बुधवार को सीएम से मिलने के बाद वीआईपी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूती के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है.


सीएम आवास में नीतीश कुमार से मिलने के बाद वीआईपी के नवनिर्वाचित विधायक राजू सिंह ने कहा कि बिहार में बहुत जल्द ही सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि वीआईपी के चारों विधायक एकसाथ हैं और महागठबंधन के साथ कोई भी संपर्क नहीं है. जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में मजबूती से सरकार बनने जा रही है.


एनडीए की जीत के बाद वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है. पहली बार में ही 4 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद उन्होंने ख़ुशी जाहिर की है. बुधवार की शाम को मुकेश सहनी अपने सभी नवनिर्वाचित विधायक को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे. मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश और वीआईपी के मुखिया के बीच बातचीत हुई.


आपको बता दें कि स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद भी बिहार में अब तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. हालांकि एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और इसके तमाम बड़े नेता ये लगातार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.