ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

‘नीतीश को पीएम उम्मीदवार तो दूर टोला संयोजक भी नहीं बनाया’ RJD के लॉलीपॉप पर बोले सम्राट चौधरी

01-Oct-2023 12:28 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी को लेकर चल रही चर्चा पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने आरजेडी के लॉलीपॉप के झांसे में आकर एनडीए का साथ छोड़ा लेकिन पीएम उम्मीदवार बनाना तो दूर उन्हें टोला संयोजक भी नहीं बनाया।


दरअसल, पिछले दिनों नीतीश के एनडीए में वापसी के कयासों के बीच आरजेडी ने एक बार फिर नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने का लॉलीपॉप दिखाया था। आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा था कि नीतीश कुमार में एक प्रधानमंत्री के सभी गुण मौजूद हैं और अगला पीएम बिहार का ही हो। 


आरजेडी की तरफ से जेडीयू को दिखाए गए पीएम उम्मीदवारी के लॉलीपॉप के सवाल पर सम्राट ने तंज किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री कौन बना सकता है? महागठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया, जिसके कारण उन्होंने एनडीए को छोड़ा। पिछले एक साल से नीतीश कुमार घूम रहे हैं। विपक्ष को लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री उम्मीदवार तो दूर छोटे से टोले का संयोजक बनाने से भी इनकार कर दिया है। 


वहीं जेडीयू में मचे घमासान पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार एक गैंग चला रहे है और अब उस गैंग में विद्रोह हो चुका है। वहीं नगर निगमकर्मियों के हड़ताल के कारण पटना में लगे गंदगी के अंबार पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को जितनी जल्दी हो इसपर संज्ञान लेना चाहिए। सरकार को इसकी चिंता कर निगमकर्मियों की हड़ताल को खत्म कराना चाहिए।