बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
29-Sep-2022 05:56 PM
PATNA : देशभर के उद्योगपतियों को लुभाने के लिए पटना में आज इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाया कि वे बिहार में अपना उद्योग स्थापित करें,सरकार उन्हें सुरक्षा से लेकर हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराएगी। सरकार के इस दावे पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि जबतक लालू यादव की पार्टी सरकार में शामिल रहेगी तबतक इन्वेस्टर्स को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं हो सकता है।
सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार इन्वेस्टर्स मीट में देश के सौ बड़े उद्योगपतियों में से एक भी उद्योगपति शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार उद्योगपतियों से जबरदस्ती हाथ उठवा रहे हैं कि भरोसा है या नहीं है। किस उद्योगपति की हिम्मत है कि वह मुख्यमंत्री के हाथ उठवाने पर हाथ न उठाए। उन्होंने कहा कि जबतक लालू प्रसाद की पार्टी सरकार में रहेगी तबतक इन्वेस्टर्स को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जिस तरह से आपराधिक घटनाएं घट रही हैं उससे लोग दहशत में हैं। जब आम जनता का ये हाल है तो बिहार में उद्योग लगाने के लिए कौन आएगा।
उन्होंने कहा कि 2006 और 2011 की जो औद्योगिक नीति है उसके तहत करीब तीन सौ उद्योगपतियों को 600 करोड़ रुपया सरकार पर बकाया है। जिसे वापस पाने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में केस हार गई बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है। चार सौ से अधिक स्थानीय लोगों ने बियाडा में उद्योग लगाया था उसे भी रद्द करने का आदेश दे दिया गया है। सुशील मोदी ने कहा कि शाहनवाज हुसैन उद्योग मंत्री के तौर पर देशभर में घूम-घूमकर उद्योगों को लाने की कोशिश की लेकिन अब सरकार के पास शाहनवाज हुसैन नहीं हैं। जबतक बीजेपी किसी सरकार में शामिल नहीं है, तबतक देश के उद्योगपतियों का उस सरकार पर भरोसा नहीं हो सकता है।