ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / news / नीतीश का ये हाल: तेजस्वी यादव ने सीएम को दो घंटे तक इंतजार...

नीतीश का ये हाल: तेजस्वी यादव ने सीएम को दो घंटे तक इंतजार कराया, बेबस नीतीश कुछ बोल भी नहीं पाये

21-Feb-2023 02:57 PM

By First Bihar

PATNA: महागठबंधन में जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फजीहत के रोज नये नजारे सामने आ रहे हैं. आज एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो घंटे तक इंतजार कराया. कार्यक्रम में नीतीश के पहुंचने के दो घंटे बाद तेजस्वी यादव पहुंचे. मुख्यमंत्री की बेबसी का ये आलम था कि वे कुछ बोल भी नहीं पाये।


बेबस नीतीश

दरअसल बिहार सरकार ने मंगलवार को पटना के बापू सभागार में किसान समागम का आयोजन किया है. दिन भर चलने वाले इस समागम में पूरे बिहार से किसानों को बुलाया गया है. सरकार उनसे सुझाव ले रही है कि कैसे नया कृषि रोड मैप बनाया जाये. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीतीश कुमार थे तो विशिष्ट अतिथि तेजस्वी यादव. 11 बजे से किसान समागम शुरू होना था और नीतीश कुमार अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी के साथ समय पर बापू सभागार में पहुंच गये. सरकार के कुछ दूसरे मंत्रियों को भी कार्यक्रम में मौजूद रहना था. वे सब वहां पहले से पहुंच चुके थे।


नीतीश कुमार जब किसान समागम में पहुंचे तो तेजस्वी यादव को न देखकर उनके बारे में पूछताछ की. किसी ने बताया कि वे पहुंचने ही वाले हैं. नीतीश ने कुछ देर इंतजार किया और फिर कार्यक्रम को शुरू करा दिया. मंच पर नीतीश कुमार के ठीक बगल में डिप्टी सीएम की कुर्सी खाली पड़ी रही. चूंकि उस कुर्सी पर डिप्टी सीएम के नाम का प्लेट लगा था लिहाजा किसी दूसरे मंत्री की हिम्मत नहीं हुई कि वह उस कुर्सी पर बैठ जाये. नीतीश कुमार के पास खाली पड़ी कुर्सी के आगे वित्त मंत्री विजय चौधरी बैठे थे. नीतीश वहीं से उनसे बात करते रहे. लेकिन अपने पास बुलाकर खाली कुर्सी पर बिठा नहीं पाये।


दो घंटे बाद आये तेजस्वी

किसान समागम कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होने वाला था. नीतीश कुछ मिनट देर से आये और फिर कुछ देर तेजस्वी का इंतजार किया था. फिर भी साढ़े 11 बजे कार्यक्रम शुरू हो गया था. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव किसान समागम में तकरीबन डेढ़ बजे पहुंचे. यानि नीतीश कुमार को अपने डिप्टी सीएम के लिए तकरीबन दो घंटे इंतजार करना पड़ा।


मुंह बनाकर रह गये नीतीश

तेजस्वी जब दो घंटे से भी ज्यादा देर से कार्यक्रम में पहुंचे तो नीतीश कुमार उनसे कोई सवाल भी नहीं पूछ पाये. तेजस्वी आये और अपनी सीट पर बैठ गये.इस दौरान नीतीश कुमार चेहरा उतरा हुआ दिखा लेकिन वे चुप बैठे रहे. अमूमन तेजस्वी यादव को देख कर मुस्कुराने वाले नीतीश के चेहरे से मुस्कुराहट गायब थी. ये साफ दिख रहा था कि उनका मूड खराब है लेकिन वे कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे।