बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
17-Nov-2020 12:06 PM
PATNA : सोमवार को एनडीए सरकार का गठन होने के बाद आज नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई थी. मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में केवल दो प्रस्ताव पर मुहर लगी है. बिहार विधानसभा का सत्र आगामी 23 नवंबर से बुलाए जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.
बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बन चुकी है. मंगलवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी. पटना मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है. 23 नवंबर से नयी विधानसभा का पहला सत्र होगा. इसमें सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को मनोनीत किया जायेगा जो नये विधायकों को शपथ दिलायेंगे. नये विधायकों का शपथ ग्रहण होने के बाद विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा.
कैबिनेट की इस खत्म बैठक में कुल 2 एजेंडा पर मुहर लगी है. बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र पर मुहर लगी है, जो 23 नवंबर से बुलाया गया है. यह सत्र 27 नवंबर तक चलेगा. शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के लिए सीएम अधिकृत किये गए हैं. आपको बता दें कि 26 नवंबर को विधान परिषद की कार्रवाही शुरू होगी. 26 नवंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा.
गौरतलब है कि जेडीयू-बीजेपी के बीच ये तय हो चुका है कि इस दफे विधानसभा अध्यक्ष बीजेपी का होगा. अब तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे विजय चौधरी ने आज मंत्री पद की शपथ ले ली है. बीजेपी की ओर से नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा हो रही है. पार्टी ने नंदकिशोर को मंत्री नहीं बनाया है. पटना मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई यह बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से बुलाई गई थी. जिसमें सीएम नीतीश के साथ-साथ नए मंत्रिमंडल के सभी मंत्री मौजूद थे.