सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
15-Jun-2021 06:00 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी है. कोरोना काल में कार्यरत डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने के मूल वेतन या मानदेय के बराबर बोनस देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.
मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. बिहार में मरीजों के लिए 250 एम्बुलेंस खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों के लिए परिवहन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 62 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है.
इसके अलावा भवन निर्माण विभाग के अंतगर्त गेट स्कोर के आधार पर संविदा पर नियोजित कुल 42 सहायक अभियंताओं के संविदा अवधि को अगले एक साल और नियमित नियुक्ति होने तक के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई है.