दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
22-Jun-2021 03:05 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 5 एजेंडों पर मुहर लगी है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में भर्ती प्रोन्नति नियमावली की स्वीकृति दी गई है. साथ ही बिहार के 8 ब्लॉक में नए भवन और आवासीय भवन के निर्माण पर मुहर लगी है.
मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 5 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के 8 ब्लॉक में नए भवन और आवासीय भवन के निर्माण के लिए 187 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. सरकार ने पुलिस मुख्यालय स्तर पर इंवेस्टिंग मॉनिटरिंग सेल बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए कुल 69 पदों का सृजन किया जायेगा.
इसके अलावा 7 निश्चय पार्ट - 2 के तहत सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा योजना के तहत जन्म के साथ दिल में छेद बच्चों को निशुल्क उपचार और परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है. सरकार ने परिवहन की राशि में संशोधन की स्वीकृति दी है. पीएचईडी जलापूर्ति योजना के रखरखाव और अनुरक्षण पर कैबिनेट की मुहर लगी है.