ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / निर्दलीय उम्मीदवार बन गयीं पुष्पम प्रिया चौधरी, सिर्फ 8 हजार रूपये लेकर लड़...

निर्दलीय उम्मीदवार बन गयीं पुष्पम प्रिया चौधरी, सिर्फ 8 हजार रूपये लेकर लड़ रही चुनाव

17-Oct-2020 05:44 PM

PATNA : प्लूरल्स पार्टी वाली पुष्पम प्रिया चौधरी को चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी का कैंडिडेट मानने से इंकार कर दिया है. पटना के बांकीपुर से चुनाव लड़ रही पुष्पम को निर्दलीय उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है. पटना जिला निर्वाचन कार्यालय ने उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें पुष्पम प्रिया को निर्दलीय उम्मीदवार दिखाया गया है.


प्लूरल्स पार्टी का रजिस्ट्रेशन हीं नहीं दिखा
दरअसल पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना के बांकीपुर सीट से खुद को द प्लूरल्स पार्टी का उम्मीदवार बताते हुए नामांकन किया था. पुष्पम प्रिया चौधरी इस पार्टी की अध्यक्ष भी हैं. लेकिन पटना के चुनाव अधिकारियों ने जब उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन का ब्योरा ढ़ूढ़ा तो वह मिला ही नहीं. पुष्पम प्रिया की पार्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन नहीं उपलब्ध होने के आधार पर जिला निर्वाचन कार्यालय ने उन्हें निर्दलीय घोषित कर दिया.


वैसे पुष्पम प्रिया ने अपने एफिडेविट में अपनी पार्टी का नाम 'द प्लूरल्स पार्टी' भरा है. उनकी पार्टी रजिस्टर्ड तो है लेकिन उसे चुनाव आयोग की मान्यता प्राप्त नहीं हुई है. लिहाजा उनका चुनाव चिह्न भी तय नहीं है. बांकीपुर से किये गये नामांकन में पुष्पम ने अपने लिए शतरंज बोर्ड, लूडो या कैरम बोर्ड में से कोई एक चुनाव चिन्ह मांगा है. पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि का कहना है कि नामांकन के समय पार्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन नही दिख रहा है. मामला तकनीकी है, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इसकी जांच की जायेगी.


पुष्पम के पास सिर्फ 8 हजार रूपये
बिहार के दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही पुष्पम प्रिया चौधरी खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर चुकी है. उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष जो शपथ पत्र दिया है उसमें उन्होंने कहा है कि उनके पास सिर्फ 8 हजार रूपये कैश हैं.