Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला
13-Sep-2023 08:18 AM
By First Bihar
PATNA : नीलेश मुखिया हत्याकांड में लगातार प्रसाशन पर उठ रहे सवाल के बाद पुलिस की टीम एक्शन मोड में नजर आयी है। पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में एक कदम आगे बढ़ाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पप्पू, धप्पू औरर गाेरख के घर की कुर्की जब्ती का वारंट कोर्ट से ले लिया है। इसकी जानकारी पाटलिपुत्र थाने के थानाध्यक्ष एसके शाही ने दी।
मालूम हो कि, भाजपा नेता निलेश मुखिया हत्याकांड में उनकी पत्न्नी सह वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। जिसमें पप्पू, धप्पू और गाेरख का नाम शामिल था। घटना के दिन से पुलिस इनको ढूंढ रही थे। ये तीनों भाई फरार थे। इसके बाद अब इनके घर की कुर्की जब्ती का वारंट कोर्ट से ले लिया है।पुलिस इनको घटना के दिन से ही ढूंढ रही लेकिन ये लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
मालूम हो कि, वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह के पति निलेश मुखिया हत्याकांड में साजिश करने वाले तीनाें नामजद भाइयाें पप्पू, धप्पू और गाेरख राय की संपत्ति कुर्की जब्ती करने के लिए पुलिस काे कुर्की वारंट मिल गया है। पुलिस कुर्की वारंट मिल जाने के बाद बुधवार से गुरुवार तक कुर्की के आदेश का तामिल करेगी। तीनें भाई फरार चल रहे हैं। इन तीनाें भाइयाें का घर वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह के घर के पास हीं है। इससे पहले पुलिस ने तीनाें भाइयाें के घर पर सरेंडर का वारंट इश्तेहार के रूप में चिपकाया था। लेकिन तीनाें में से किसी ने भी न सरेंडर नही किया।
आपको बताते चलें कि, 31 जुलाई को निलेश मुखिया को अपराधियों ने कुर्जी मोड़ पर गोली मार दी थी। इसके बाद निलेश को पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए 7 अगस्त काे दिल्ली एम्स ले जाया गया। एम्स में ही 23 अगस्त काे उनकी माैत हाे गई।