ब्रेकिंग न्यूज़

सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम

नाइट कर्फ्यू के दौरान मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को भून डाला

नाइट कर्फ्यू के दौरान मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को भून डाला

01-May-2021 09:46 PM

By Munna Khan

VAISHALI : बिहार में एक ओर कोरोना तो दूसरी ओर तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भून दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बिहार के वैशाली जिले की है, जहां सोनपुर थाना इलाके के नया टोला स्थित भरपुरा में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेशाम एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है.


इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची वैशाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सोनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. फिलहाल हत्याकांड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.