मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Dec-2019 08:45 AM
PATNA: नये साल को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप पटना जू में पिकनिक मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. 1 जनवरी 2020 को जू में एंट्री लेने के लिए अब आप एडवांस में पटना जू का टिकट ले सकते हैं. 1 जनवरी को जू में प्रवेश करने के लिए आप 25 दिसंबर से ही टिकट ले सकते हैं.
नये साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को पटना जू में पिकनिक मनाने वाले लोगों की सुविधाओं को देखते हुए जू प्रशासन 25 दिसंबर से ही एडवांस टिकट देने लगेगा. सैलानियों की सुविधा के लिए जू प्रशासन ने इस बार खास इंतजाम किया है. 1 जनवरी को होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पटना जू के 1 नंबर गेट के पास 10 और 2 नंबर गेट के पास 4 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे.
महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टिकट काउंटर होगा. वहीं कार्ड पर पटना जू में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर जू प्रबंधन ने जिला प्रशासन को मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के लिए लेटर भी लिखा है. वहीं नये साल के पहले दिन जू जाने वाले सैलानी गुवाहाटी जू से लाए गये एक जोड़ा हिमालयन ब्लैक बीयर के साथ चिंपाजी, लायन टेल्ड और मकॉक का भी दीदार कर सकेंगे. इसके साथ ही सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए 1 जनवरी को जू में बोटिंग नहीं होगी.