दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Jun-2020 09:20 AM
PATNA: नेपाल ने भारतीय नागरिक को छोड़ दिया है. कल सीतामढ़ी के बॉर्डर पर फायरिंग के दौरान नेपाल के जवानों ने हिरासत में लिया था. राम लगन राय को छोड़ने के लिए बॉर्डर पर सैकड़ों ग्रामीण रिहा करने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर एसएसबी ने भी दबाव बनाया हुआ था. जिसके बाद नेपाल के जवानों ने आज सुबह रिहा कर दिया है.

शव के साथ प्रदर्शन कर रहे थे सैकड़ों ग्रामीण
जानकीनगर लालबंदी भारत-नेपाल बॉर्डर नेपाली जवानों की फायरिंग में कल एक शख्स की मौत हो गई और दो घायल हो गए थे. मृतक विकेश यादव के शव को इंडो-बॉर्डर पर रखकर ग्रामीण कल से ही रिहाई की मांग कर रहे थे. सैकड़ों ग्रामीण लगन यादव को छोड़ने और गोली चलाने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

बिहार के 6 जिलों के बॉर्डर पर पेट्रोलिंग तेज
सीतामढ़ी से सटे गुआबातरी तक सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. लॉकडाउन को लेकर पहले से ही सीमा सील, लेकिन तनाव के बाद लोगों का आना जाना भी बंद हो गया है. पश्चिम चंपारण के बेतिया एसएसबी जवान भी चौकस हो गए है. लगातार पेट्रोलिंग हो रही है. मधुबनी के अराहा, लगड़ी, लदनिया, मरनैया, फुलकाहा और पिपराही में एसएसबी जवानों की गश्ती तेज हो गई है. अररिया जिले से फुलकाहा, घूरना,बसमतिया इलाकों में भी पेट्रोलिंग हो रही है. किशनगंज बॉर्डर से आवागमन बंद है. कुछ दिन पहले यहां पर झड़प हुई थी. इसे अलावे सुपौल लॉकडाउन के दौरान से ही सीमा सील है.