ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गंडक बराज मरम्मत का काम नेपाल ने रोका, पानी का दबाव बढ़ा तो...

गंडक बराज मरम्मत का काम नेपाल ने रोका, पानी का दबाव बढ़ा तो टूट सकता है बांध

21-Jun-2020 07:44 AM

PATNA: नेपाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अब नेपाल ने बिहार की सिंचाई और बाढ़ निरोधक योजनाओं में लगातार दखल दे रहा है. अब वाल्मीकिनगर में गंडक बराज के एफ्लक्स बांध की मरम्मत का अनुमति नहीं दे रहा है. अगर बांध पर पानी का दवाब बढ़ा तो बांध टूट सकता है. 

बिहार के अधिकारी संपर्क में

बांध की मरम्मत के लिए बिहार गंभीर है, लेकिन इसको नेपाल हल्के में ले रहा है. बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर लेटर भी लिखा है, लेकिन नेपाल लॉकडाउन का कारण बताकर पला झाड़ रहा है. 

गंडक बराज में कुल 36 फाटक हैं. इसमें आधा फाटक नेपाल के हिस्से में पड़ता है. भारत के हिस्से में पड़ने वाले बांध की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन नेपाल एरिया में पड़ने वाले बांध का मरम्मत काम बाकी है. बिहार में मानसून आ चुका है. भारी बारिश होने के बाद बांध पर पानी का दबाव बढ़ेगा. ऐसे में अगर बांध टूटा को भारी नुकसान बिहार को हो सकता है.