दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jun-2020 04:05 PM
DESK : भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस मामले को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. अब नेपाल ने बिहार के रक्सौल में पनटोका बॉर्डर पर एक वॉचटॉवर और बॉर्डर आउटपोस्ट तैयार कर ली है.
नेपाल के अर्द्धसैनिक बल ने पूर्वी चंपारण के पनटोका गांव के पास अतिक्रमण कर ये वॉच टॉवर बनाया है. जिसके बाद से सीमा विवाद का मामला और गहराते जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि नेपाल ने चीन के बहकावे में आकर यह कदम उठाया है. नेपाल ने पनटोका गांव की पिलर संख्या 392/13 से 392/18 के बीच स्थित माइनर पिलर के आगे वॉच टावर बनाया है.
दो सहायक पिलर के बीच का माइनर पिलर है जो वॉच टावर के पीछे झाड़ियों के बीच नेपाल के तरफ है, लेकिन नेपाल ने पिलर के आगे भारतीय सीमा क्षेत्र में वॉच टावर बना लिया है.स्थानीय लोगों का कहना है कि वॉच टावर भारतीय सीमा के 20 गज अंदर बनाया गया है. वहीं बॉर्डर की सुरक्षा कर रहे एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर सीमांकन करने वाली माइनर पिलर मिसिंग है. इससे ज्यादा अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.