दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Jul-2020 08:32 AM
PATNA: नेपाल के तराई इलाके में कई दिनों से बारिश हो रही है. इसका असर बिहार की कई नदियों पर पड़ रहा है. कई नदियों खतरे के निशान के उपर से बह रही है. यही नहीं कोसी और वाल्मीकिनगर और गंडक बराज में फिर से पानी बढ़ गया है.
नेपाल में बारिश के कारण कोसी, गंडक, बागमती समेत दस नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इन नदियों के कारण कई जिलों में निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर,गोपालगंज पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में इसका असर दिख रहा है.
गुरुवार की शाम से वाल्मीकिनगर बराजा और कोसी के वीरपुर बराज में पानी फिर से बढ़ने लगा है. वीरपुर बराज में सुबह 1.28 लाख क्यूसेक पानी था, जो शाम में बढ़कर 1.47 लाख क्यूसेक हो गया. वही, वाल्मीकिनगर बराज पर पानी 1.52 लाख क्यूसेक से 1.60 लाख हो गया है. बिहार के लोगों को कोरोना संकट के बीच बाढ़ का भी सामना करना पड़ रहा है.