दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jun-2020 10:49 AM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: नेपाल के तराई में हो रही तेज बारिश के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1 लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिसके बाद गंडक नदी उफान पर है. कई नीचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है.
जिला प्रशासन अलर्ट पर
पश्चिमी चंपारण के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका के बाद जल संसाधन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है. तटबंध पर 24 घंटे अभियंताओं को मुश्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. पानी छोड़ने के बाद कई किसानों को भी परेशानी बढ़ गई है. किसानों ने कहा कि वह खेती के लिए तैयारी किए थे. लेकिन पानी आने के कारण खेती अब होने की संभावना खत्म हो गई है. कैसे गुजारा होगा इसकी चिंता सता रही है.
बांध पर खतरा
अब नेपाल ने बिहार की सिंचाई और बाढ़ निरोधक योजनाओं में लगातार दखल दे रहा है. अब वाल्मीकिनगर में गंडक बराज के एफ्लक्स बांध की मरम्मत का अनुमति नहीं दे रहा है. अगर बांध पर पानी का दवाब बढ़ा तो बांध टूट सकता है. बांध की मरम्मत के लिए बिहार गंभीर है, लेकिन इसको नेपाल हल्के में ले रहा है. बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर लेटर भी लिखा है, लेकिन नेपाल लॉकडाउन का कारण बताकर पला झाड़ रहा है. गंडक बराज में कुल 36 फाटक हैं. इसमें आधा फाटक नेपाल के हिस्से में पड़ता है. भारत के हिस्से में पड़ने वाले बांध की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन नेपाल एरिया में पड़ने वाले बांध का मरम्मत काम बाकी है. भारी बारिश होने के बाद बांध पर पानी का दबाव बढ़ेगा. ऐसे में अगर बांध टूटा को भारी नुकसान बिहार को हो सकता है.