ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / चीन के अधिकारी नेपाल-भारत के बॉर्डर पर कर रहे जासूसी, बिहार से सटे...

चीन के अधिकारी नेपाल-भारत के बॉर्डर पर कर रहे जासूसी, बिहार से सटे 52 चेक पोस्टों की सुरक्षा और हुई कड़ी

24-Jun-2020 08:15 AM

PATNA: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह नेपाल में रह रहे चीनी नागरिक और अधिकारियों से नेपाल-भारत बॉर्डर पर भारत का जासूसी करा रहा है. बॉर्डर पर कई बार चीनी नागरिकों को बिना वजह घूमते एसएसबी के जवानों ने देखा है.

बिहार से लगे सीमा पर सुरक्षा कड़ी

 इसकी जानकारी मिलने के बाद बिहार से कई जिलों से सटे नेपाल-भारत बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है. एसएसबी के डीआईजी ने बताया कि अररिया और सुपौल जिला के 52 चेकपोस्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर दिन-रात नजर रखी जा रही है.

चीन के सहयोग से नेपाल ने बनाया कई चेकपोस्ट

बताया जा रहा है कि चीन ने तीन के अंदर नेपाल के मोरंग, सुनसरी, सप्तरी समेत कई जिलों में 85 नए चेकपोस्ट बनवाया है. कई का निर्माण अभी जारी है. गृह मंत्रालय के आदेश पर एसएसबी के जवानों को कई गुप्त दिशा निर्देश भी वरीय अधिकारियों ने दिए हैं, इसके अलावा नेपाल सीमा पर तैनात गुप्तचर को भी विशेष एहतियात और सतर्कता बरतने को कहा गया है. बता दें कि चीन का साथ मिलने के कारण ही नेपाल के तेवर बदले हुए हैं. वह जानबूझकर भारत के साथ अपने रिश्ते खराब करने पर तूला है. यही कारण है कि बिहार के सीतामढ़ी में बॉर्डर पर भारत के नागरिकों पर फायरिंग किया. गंडक बराज के मरम्मती काम में अड़चन पैदा करने की कोशिश की. यह सब नेपाल चीन के इसारे पर कर रहा है.