BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
13-Jun-2020 11:40 AM
PATNA: नेपाली जवानों ने जिस शख्स को गोली मारने के बाद हिरासत में लिया था उसे छोड़ दिया है. लेकिन शख्स ने बड़ा खुलासा किया है. लगन किशोर ने कहा कि गोली मारने के बाद नेपाली जवान उससे भारत की सीमा में आकर पकड़े और राइफल से पिटाई करते हुए उससे फिर नेपाल ले गए.
पिटाई कर दे रहे थे दबाव
लगन किशोर ने कहा कि सीमा पर जवानों ने फायरिंग तो हम वहां से भागने लगे. वो मुझे भारत से राइफल से पिटाई करते हुए नेपाल ले गए. नेपाली पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की और पूछने लगी कि सच बताओ तुम्हे नेपाल से पकड़ा गया कि भारत से. लगन किशोर ने कहा कि आप चाहे तो मुझे मार दीजिए, लेकिन मुझे भारत से ही पकड़ा गया है. पिटाई का जख्म लगन के शरीर पर साफ बयां कर रहा है कि कैसे नेपाली जवानों ने हैवानियत की है.
शव के साथ प्रदर्शन कर रहे थे सैकड़ों ग्रामीण
जानकीनगर लालबंदी भारत-नेपाल बॉर्डर नेपाली जवानों की फायरिंग में कल एक शख्स की मौत हो गई और दो घायल हो गए थे. मृतक विकेश यादव के शव को इंडो-बॉर्डर पर रखकर ग्रामीण कल से ही रिहाई की मांग कर रहे थे. सैकड़ों ग्रामीण लगन यादव को छोड़ने और गोली चलाने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
बिहार के 6 जिलों के बॉर्डर पर पेट्रोलिंग तेज
सीतामढ़ी से सटे गुआबातरी तक सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. लॉकडाउन को लेकर पहले से ही सीमा सील, लेकिन तनाव के बाद लोगों का आना जाना भी बंद हो गया है. पश्चिम चंपारण के बेतिया एसएसबी जवान भी चौकस हो गए है. लगातार पेट्रोलिंग हो रही है. मधुबनी के अराहा, लगड़ी, लदनिया, मरनैया, फुलकाहा और पिपराही में एसएसबी जवानों की गश्ती तेज हो गई है. अररिया जिले से फुलकाहा, घूरना,बसमतिया इलाकों में भी पेट्रोलिंग हो रही है. किशनगंज बॉर्डर से आवागमन बंद है. कुछ दिन पहले यहां पर झड़प हुई थी. इसे अलावे सुपौल लॉकडाउन के दौरान से ही सीमा सील है.