ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / news / नीतीश सरकार नहीं कर पा रही टिकाऊ विकास, नीति आयोग की रैंकिंग में...

नीतीश सरकार नहीं कर पा रही टिकाऊ विकास, नीति आयोग की रैंकिंग में फिसड्डी रहा बिहार

31-Dec-2019 07:34 AM

PATNA : नीतीश सरकार बिहार में विकास को लेकर चाहे लाख दावे कर ले लेकिन जमीनी हकीकत उसके उलट है। नीति आयोग ने देशभर के राज्यों में विकास को लेकर जो रैंकिंग जारी की है उसमें बिहार फिसड्डी साबित हुआ है। नीति आयोग की तरफ से टिकाऊ एवं स्वस्थ विकास के लक्ष्य यानी एसडीजी के दिशा में राज्यों के परफॉर्मेंस को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में केरल पहले पायदान पर है और बिहार सबसे पीछे। 


नीति आयोग की तरफ से जारी की गई रैंकिंग में बिहार 28वें नंबर पर है, हालांकि पिछले साल के मुकाबले बिहार की रैंकिंग घटी है। साल 2018 में नीति आयोग की तरफ से जारी की गई एसडीजी रैंकिंग में बिहार को 48 प्वाइंट मिले थे जबकि इस साल 50 प्वाइंट हासिल हुए हैं। 


इस रैंकिंग में 70 पॉइंट के साथ केरल सबसे ऊपर है जबकि हिमाचल प्रदेश जैसा छोटा राज्य दूसरे नंबर पर। तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना 67 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गुजरात और महाराष्ट्र के रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम जैसे राज्यों ने 2018 के तुलना में काफी सुधार किया है।