International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड
18-Oct-2024 01:19 PM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव को राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एनडीए के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी है। रांची के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी और आजसू ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपी, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। वहीं हमलोग साथ में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे।
वहीं, झारखंड में जेडीयू जमशेदपुर पश्चिम, और तमाड़ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा एनडीए की सहयोगी लोजपा रामविलास चतरा सीट से चुनाव लड़ेगी। वहीं इन सीटों के अलावा बीजेपी 68 सीटों पर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि बीजेपी अपने कोटे की 68 सीटों में से 1 से 2 सीट पर कुछ अलग निर्णय भी ले सकती है।
इधर, आजसु जिन दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें सिल्ली, जुगसलाई, गोमिया, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, ईचागढ़, मांडू, डुमरी और मनोहरपुर सीट शामिल है। सबसे बड़ी बात है कि जदयू के तरफ से झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा था। लेकिन, अब सीट बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है उसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को महज दो सीट दिए गए हैं जबकि लोजपा (रामविलास ) को महज एक सीट दिया गया है। हालांकि बिहार और यूपी के उपचुनाव में यह दोनों पार्टी अपना कैंडिडेट मैदान में उतारेगी।