लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
05-Nov-2022 09:44 AM
MAZAFFARPUR : बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले से एक नबालिग से जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। यहां जिले के अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ प्रेम जाल में फंसा कर निकाह करवाया जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार,जिले के मिठनपुरा इलाके की अनुसूचित जाति की एक किशोरी का जबरन निकाह कराया जा रहा था। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा इसकी सुचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई, इसके उपरांत पुलिस और प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को मुक्त कराया। वहीं, पुलिस को देखते ही युवक के घर से सभी आरोपित भाग निकले। इसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि, इस 14 वर्षीय किशोरी को नगर थाना क्षेत्र के महाराजी पोखर इलाके के मो. समीर, पिता मो. असगर ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसे अपने घर पर बंधक बनाकर रखा था। शुक्रवार की रात उसके निकाह की तैयारी थी। इसी बीच चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 पर किसी ने इसकी सूचना दी। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने गुप्त रूप से महाराजी पोखर मुहल्ला पहुंचकर इसका सत्यापन किया। सत्यापन में मामला सही मिलने के बाद इसको लेकर एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश को अवगत कराया गया। इसके साथ ही किशोरी की उम्र को लेकर उसका आधार कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। इसके उपरांत एसडीओ के निर्देश पर एक टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा गया।
बताया जा रहा है कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए चार थाना की टीम को वहां उतारना पड़ा। वहीं, नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि किशोरी को महाराजी पोखर स्थित एक युवक के घर से मुक्त कराकर अभिरक्षा में रखा गया है। वरीय अधिकारी के निर्देश के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी