मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-May-2022 04:58 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में 4 थानेदार का तबादला किया गया है। नवादा के पुलिस कप्तान गौरव मंगला ने 4 थानों के थानाध्यक्ष को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा है। नारदीगंज थाना, मुफ्फसिल थाना, हिसुआ थाना और वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष को इधर से उधर किया गया है।
नवादा एसपी ने तबादले की लिस्ट जारी की है। जारी हुए लिस्ट के अनुसार वारिसलीगंज थाने के थानाध्यक्ष (पुलिस निरीक्षक) पवन कुमार को मुफ्फसिल थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही मुफ्फसिल थाना (अनुसंधान इकाई) के पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार नारदीगंज थाना के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। जबकि नारदीगंज थाना के थानाध्यक्ष (पुलिस अवर निरीक्षक) मोहन कुमार हिसुआ थाना के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। वही हिसुआ थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल को वारिसलीगंज थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
