ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

नवादा में सिलेंडर ब्लास्ट मामला: पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत, 2 बच्चों की हालत नाजुक

नवादा में सिलेंडर ब्लास्ट मामला: पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत, 2 बच्चों की हालत नाजुक

31-Oct-2022 01:49 PM

By SONU

NAWADA: सिलेंडर ब्लास्ट मामले में नवादा में अब तक तीन की मौत हो चुकी है जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दरअसल घर में रखे दो साल पुराने सिलेंडर का इस्तेमाल किया छठ पर्व का प्रसाद बनाने में किया जा रहा था तभी सिलेंडर  अचानक ब्लास्ट कर गया और इस घटना में 2 मासूम समेत 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गये। 


आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया। जहां पति-पत्नी समेत 3 की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतकों में आलोक कुमार, पत्नी अनुराधा और पुत्र मिथुन कुमार शामिल हैं। 


घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआडीह मुंशी टोला की है। जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जाता है कि आलोक के घर पर छठ महापर्व हो रहा था। घर में दो साल से एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। प्रसाद बनाने के लिए जैसे ही उस सिलेंडर को चुल्हे में लगाया गया और चुल्हा ऑन किया तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और वह ब्लास्ट कर गया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


इस दौरान घर के 5 सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गये। सिलेंडर फटने की आवाज को सुनते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में घर के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। 


घर के मालिक आलोक, उनकी पत्नी अनुराधा और बेटा मिथुन की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 4 साल की बेटी ब्यूटी और बेटा पिंटु की हालक नाजुक बतायी जा रही है। दोनों का इलाज अभी पटना में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आलोक गया के टेकारी से छठ पर्व करने नवादा अपने घर पर आया हुआ था जहां दो साल से एक सिलेंडर घर में रखा हुआ था। दो साल बाद सिलेंडर को जलाते ही उसमें आग गयी और यह बड़ा हादसा हुआ।