ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें?

नवादा: मां के साथ खुरी नदी पुल को पार कर रहा था बालक, ठोकर लगने के बाद नदी में जा गिरा, तलाश में जुटे गोताखोर

17-Jun-2021 03:00 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: खुरी नदी पुल को पार करने के दौरान एक बालक नदीं में जा गिरा और नदी की तेज बहाव में बह गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे की खोजबीन में गोताखोर को लगाया गया है। जिसकी खोजबीन जारी हैं। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 10 वर्षीय बालक जहानाबाद के बेलदरियाक गांव निवासी संजीत कुमार का बेटा है। बालक मां के साथ नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवचरण बिगहा गांव में अपने फुफा के घर जा रहा था। तभी बिगहा से बुधौल के रास्ते खुरी नदी पुल पर उसे ठेस लग गयी और वह नदी में जा गिरा। नदी में पानी के तेज बहाव के कारण बालक बह गया। जिसे देख मां फुटफुट कर रोने और चिल्लाने लगी। वह अपने बेटे को बचाने के लिए लोगों से मदद मांगने लगी।

घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर अंचलाधिकारी शिवशंकर राय और नगर थानाध्यक्ष नरोत्तम रुद्रा पहुंचे जिसके बाद बच्चे को नदी से बाहर निकालने के लिए स्थानीय तैराक को लगाया गया। फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है।