राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
03-Oct-2024 12:29 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्रि के पहले दिन पटनावासियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने गुरुवार को पटनासिटी में बने आईटीआई संस्थान का उद्घाटन कर दिया है। पटनासिटी के गायघाट के पास बने इस आईटीआई का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था। इस आईटीआई के निर्माण में करीब 17 करोड़ का खर्च आया है। जिसका मुख्य भवन तीन मंजिला है। इसमें प्राचार्य और उप प्राचार्य के लिए क्वार्टर,साथ ही कैंटीन,स्टाफ होस्टल और 100 छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा है।
जानकारी के अनुसार, इस संस्था की खास बात यह है कि यह पूरी तरह भूकम्परोधी है और अब यह बन जाने के बाद देखने मे बेहद ही आकर्षक दिखता है। इस संस्था के उद्घाटन हो जाने से यह क्षेत्र अब पूरी तरह से शिक्षा का हब बन चुका है। इससे पहले यहां के छात्रों को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए दीघा और ऐसे ही क़ई अन्य जगह जाना पड़ता था। लेकिन इसके शुरू हो जाने के बाद छात्रों को यह सुविधा यही मिलना शुरू हो जाएगा।
वहीं, अगर इस क्षेत्र के शिक्षा हब की बात करे तो राजकीय पॉलिटेक्निक गुलजारबाग, गायघाट में पहले से मौजूद भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधीन नौवहन प्रशिक्षण संस्थान,न्यायिक प्रशिक्षण केंद्र,एवम राजकीय महिला महाविद्यालय गुलजारबाग है। तो एक तरह से यह माना जा सकता है कि पटनासिटी का गायघाट का क्षेत्र अब शिक्षा का हब बनने जा रहा है।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के कृष्णा घाट संपर्कता और गायघाट में रैप संपर्कता सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क के लोकार्पण के बाद जेपी गंगा पथ और मरीन ड्राइव पर जाने वालों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ कई विभागों के मंत्री और कई अधिकारी मौजूद थे।