दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Jun-2020 07:32 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : नवगछिया थाने नपर कोरोना संक्रमण का कहर टूटा है। नवगछिया थानाध्यक्ष समेत थाने में पोस्टेड 14 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। नवगछिया थाने में पुराना संक्रमण पाए जाने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नवगछिया में अब तक 17 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सबसे पहले नवगछिया महिला थाना के एक पदाधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उनके चेन में आए नवगछिया थाना के दारोगा पॉजिटिव पाए गए। बाद में जब थाने के अन्य पुलिसकर्मियों की जांच हुई तो 14 पुलिसकर्मी पॉजिटिव निकले हैं।
नवगछिया थाने में पॉजिटिव पाए गए सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है। नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया है कि नवगछिया टाउन थाने में संक्रमण के चयन को और दूर तक खंगाला जा रहा है। चेन में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
रविवार को नवगछिया में 16 नए मरीज पाए गए जिनमें 14 पुलिसकर्मी हैं। इसके अलावे नवगछिया बाजार समिति के पास एक चाय दुकानदार और महदतपुर गांव में एक अन्य पॉजिटिव की पहचान हुई है।