लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
09-May-2022 01:55 PM
MUZAFFARPUR: स्टाफ को नौकरी से निकालना एक मालिक को भारी पड़ गया। नौकरी से निकालने से बाद दो कर्मचारी मालिक पर नजर रखने लगा और एक दिन मालिक जो पेशे से डॉक्टर हैं उन्हें गोली मार दी। डॉक्टर को दो गोली पीठ में लगी है फिलहाल आईसीयू में वे भर्ती है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना साहेबगंज बाजार के देवरिया रोड की है जहां डॉक्टर विवेक कुमार का नर्सिंग होम है। मरीजों के देखने के बाद वे प्रताप पट्टी इलाका स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तब जाकर आनन फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर को दो गोली पीठ में लगी है उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
घायल डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि 3 महीने पहले विक्की कुमार और धनंजय यादव नामक स्टाफ को डॉक्टर ने नर्सिंग होम से निकाल दिया था। नर्सिंग होम से दवा चोरी करने के आरोप में दोनों को निकाला गया है। जिसके बाद से ही दोनों डॉक्टर से बदला लेने के फिराक में थे और आखिरकार दोनों ने अपना बदला चुका ही लिया। घायल डॉक्टर का आरोप है कि दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।