ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

BIHAR NEWS : नौकरी ज्वाइन कर लेडी टीचर के साथ फुर्र हुए गुरु जी, अब थाने पहुंचा मामला

04-Dec-2024 10:02 AM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक BPSC शिक्षक ने अपनी ही सहकर्मी BPSC शिक्षिका को लेकर फरार हो गया है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर प्राथमिक स्कूल का है। यह दोनों शिक्षक और शिक्षिका एक ही स्कूल में तैनात थे। यह दोनों मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरसिया महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 10 निवासी देवनाथ साह का पुत्र राहुल कुमार है और वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अरुण कुमार की पुत्री अमृता कुमारी के बीच एक ही स्कूल में पढ़ाने के दौरान प्यार हो गया। उसके बाद दोनों में काफी बातचीत होने लगा। इस बीच अमृता कुमारी बीते 30 नवंबर को सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर रात होने तक वापस लौटकर घर नहीं आई थी। 


वहीं, देर रात जब बेटी घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और खोजबीन शुरू किया। इसी दौरान उन्हें मालूम हुआ कि अमृता का राहुल के साथ अफेयर चल रहा है। उसके बाद अब शिक्षिका अमृता कुमारी की मां रेणु कुमारी ने शिक्षक राहुल कुमार के खिलाफ अपहरण का मामलासराय थाना में  दर्ज कराई है। 


जबकि,मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और शिक्षिका अमृता कुमारी को बरामद करने के लिए छापेमारी किया जा रहा है।  इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया है कि पूरे मामले में जांच पड़ताल किया जा रहा है। अमृता कुमारी को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।


गौरतलब हो कि, हाल ही में  वैशाली जिले में ही बीपीएससी से चयनित टीचर का पकड़ौआ विवाह हो गया। नौकरी जॉइन होने के 12 वें दिन ही पातेपुर थाना क्षेत्र के महैया गांव निवासी सत्यनारायण राय के बेटे गौतम कुमार की अपहरण कर ली गई थी। टीचर को रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय से पिस्टल के बल पर अपहरण किया गया और मारपीट करके शादी करा दी गई।