लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
22-Aug-2023 09:24 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधी इस कदर बेलगाम हो गये हैं कि आए दिन एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके बीच पुलिस को खौफ समाप्त हो चुका है। यही कारण है कि ये लगातार पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला पटना के नौबतपुर इलाके का है जहां दो दिन पहले से स्कॉर्पियों का ड्राइवर सवारी लेकर गया था लेकिन अचानक लापता हो गया। परिजन घर पर इंतजार करते रहे उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। दो दिन बाद आज उसकी लाश औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित एक नहर से बरामद किया गया है। जबकि स्कॉर्पियों नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिहटा इलाके से मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार नौबतपुर थानाक्षेत्र के अभरंचक गांव निवासी जलेश्वर शर्मा बीते दो दिनों से लापता थे। जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। जलेश्वर शर्मा अपनी खुद की स्कॉर्पियो भाड़े पर चलाया करते थे। खोजबीन के दौरान बीते सोमवार की शाम को जलेश्वर शर्मा की स्कॉर्पियो बिहटा इलाके में मिली। जिसमें खून के धब्बे के निशान लगा देख परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी।
इसी बीच मंगलवार की सुबह को जलेश्वर शर्मा का शव औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। शव के मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नौबतपुर पुलिस की टीम ओबरा थाने के लिए निकली। घटना को लेकर मृतक के पुत्र आलोक कुमार ने नौबतपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उनकी पहली पत्नी और उसके परिवार के द्वारा ही मेरे पिता का अपहरण किया गया है। बेटे ने आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
स्कॉर्पियों मिलने के बाद बेटे ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने ही मेरे पिता की हत्या की है और शव को नहर में फेंका है। इधर घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी एएसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि नौबतपुर थाने में बीते 21 अगस्त को अभरणचक गांव निवासी आलोक कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके पिता का अपहरण पहली पत्नी और उसके परिवार लोगों ने किया है। जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो स्कॉर्पियो बिहटा इलाके से बरामद किया गया।
जिसके बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार की सुबह औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना इलाके से मृतक का शव भी बरामद कर लिया गया। एक टीम को नौबतपुर से औरंगाबाद भेजा गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में जो कोई भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को फिलहाल कब्जे में लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।