दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2020 08:40 AM
KATIHAR : बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. पर जिन पुलिस वालों पर इसे लागू कराने की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिस वाले अक्सर शराब के नशे में टल्ली मिलते हैं.
ताजा मामला कटिहार का है. जहां सोमवार को सदर अस्पताल में नशे में धुत्त एक पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा किया. नशे में धुत्त पुलिस वाला अपने पदाधिकारियों पर पताड़ित करने का आरोप लगा रहा था और बार-बार कह रहा था कि वह डिप्रेशन में आकर सुशांत सिंह की तरह सुसाइड कर लेगा.
अस्पताल में मौजूद अन्य जवानों ने उसे संभाला और जांच के बाद घर भेज दिया. बताया जा रहा है कि बीएमपी-7 में तैनात पुलिसकर्मी ध्रुव कुमार सिंह ने ड्यूटी की दौरान शराब पी ली थी, जिसके बाद उसे जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. अस्पताल पहुंचते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया. वह नशे में कह रहा था कि 'मेरी पत्नी का ऑपरेशन कराना है लेकिन मुझे छुट्टी नहीं मिली. इसी के चलते मैंने दारू पी ली. हमारे डिपार्टमेंट में सब मिले हुए हैं और मुझे प्रताड़ित करते हैं. विभागीय अफसर हमलोगों को शोषण कर रहे हैं. सुशांत सिंह ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी. मैं भी परेशान होकर सुसाइड कर लूंगा.'