दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jul-2020 09:50 AM
By Pranay Raj
NALANDA : जिले के सिलाव थान इलाके के नेपुरा में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है गांव के ही पइन में मछली पकड़ने के दौरान दो लोगो की करेंट लगने से मौत हो गई . जिसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही सिलाव के थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे औक स्थानीय लोगो की मदद से दोनों शव को पइन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान नेपुरा के चंद्रदीप मांझी और सिया मांझी के रुप में की गई है.
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की रात चंद्रदीप मांझी और सिया मांझी मछली पकड़ने के लिए पइन के पास गया था, जहां पूर्व से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था. उसी तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम का माहौल है.