ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / नालंदा में रोड पर घूमने वालों की हुई कुटाई और करायी उठक-बैठक, लॉकडाउन...

नालंदा में रोड पर घूमने वालों की हुई कुटाई और करायी उठक-बैठक, लॉकडाउन के दौरान सुपौल में बाजार में उमड़े लोग

25-Mar-2020 06:27 PM

By Pranay Raj /Priya Ranjan Singh

NALANDA/SUPAUL : लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है । लेकिन लोग इसकी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नालंदा में ऐसा करने वालों की पुलिस वालों ने  कुटाई की वहीं सजा के तौर पर उठक-बैठक भी करवाया। इधर सुपौल में भी लोग लॉकडाउन के बावजूद सैकड़ों की संख्या में बाजार में उतर आए।

news image

नालंदा जिले में कुछ युवक वेबजह बाइक से घूमते नजर आए । जिसपर ड्यूटी पर तैनात जवानों और पदाधिकारियों ने पहले रोका फिर टोका इसके बाद भी नहीं माने तो उसकी जमकर कुटाई भी की । यहीं नहीं कई लोगों को कान पकड़ कर उठक बैठक भी कराया गया । नालंदा के एसपी नीलेश कुमार भी घूम घूम कर लोगो से घरों में रहने की सलाह दे रहे है । उन्होंने बताया कि सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए पर्याप्त मात्रा में मास्क और सेनेटाइजर मंगाया गया है । जिसे जवानों के बीच बांटा जाएगा । साथ ही बैरक और थानों के साथ साथ वाहनों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है । ताकि लोग संक्रमित होने से बचे ।

news image

उधर सुपौल जिले के  पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ गांव के बड़की पोखर में सैकडो की संख्यां में लोग ग्रामीण हाट पर सामानों की खरीदारी के लिए जुटे । करीब चार घंटे से लगी इस भीड़ को देखने के लिए प्रशासन का कोई भी अमला नहीं पहुंचा। खास बात ये है कि भीड़ बढ़ती ही जा रही है लेकिन इस दिशा में जिम्मेदार प्रशासन अनभिज्ञ रहा। लोगों ने बताया कि इस बात की सूचना प्रशासन को दी गई लेकिन बाबजूद इसके कोई पहल नहीं किया जा सका है।