ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / नालंदा में 2 लड़कों की मौत, भीषण सड़क हादसे में दोनों की गई...

नालंदा में 2 लड़कों की मौत, भीषण सड़क हादसे में दोनों की गई जान

08-Nov-2020 04:34 PM

By Pranay Raj

NALANDA :  जिले में तेज रफ़्तार का कहर दिखने को मिला है. भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई है. दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों युवकों की मौत की सूचना मिल रही है. मृतकों के घर में मातम का माहौल है पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना एकंगरसराय थाना इलाके की है, जहां मिल्कीपर एरिया में एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई. इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि बाइक से कहीं जा रहा था. इस दौरान उसकी बाइक के ऊपर एक ट्रैक्टर पलट गई, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया है.


दूसरी घटना नालंदा जिले के गिरियक थाना इलाके की है. जहां एनएच 20 पर बेलदारिया गांव के पास एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की जान गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक बाइक लेकर अपने घर से निकला था. जब वह जा रहा था तो इस दौरान बेलदारिया गांव के पास किसी गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत  हो गई.


इधर मौत की खबर मिलते ही मृतक युवक के घर में मातम छा गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इन दोनों सड़क हादसों की छानबीन में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम के बाद युवकों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.