ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने करा दी शादी

आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने करा दी शादी

29-Jun-2020 09:03 AM

NALANDA : एक युवक को पड़ोस गांव में रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया.  दोनों चोरी-चोरी बाते करने लगे. सिलसिला आगे बढ़ा और मिलना-जुलना भी शुरू हो गया. लेकिन लड़के के पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया. उन्होंने शादी के बदले मोटी दहेज की डिमांड कर दी. जब प्रेमिका के घरवालों ने उतना दहेज देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने भी शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद प्रेमी युगल छिप-छिप कर मिलने लगे. 

 मामला नालंदा के कपटीया गांव की है. शनिवार की आधी रात को भी  प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. इसी दौरान परिवारवालों की नींद खुल गई और लड़के को पकड़ लिया गया.  रविवार को बड़गांव मंदिर ले जाकर प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई.

बताया जा रहा है कि दीपनगर के महानंदपुर का रहने वाला चंदन का प्रेम प्रसंग कपटिया गांव की लड़की के साथ चल रहा था. कई बार प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को अपने परिवारवालों को शादी के लिए तैयार करने का आग्रह किया. लेकिन प्रेमी के घरवाले दहेज के बगैर अपने बेटे की शादी कराने को तैयार नहीं हुए. शनिवार की आधी रात को  कपटिया की रहने वाली अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा. तभी घरवालों को इसकी जानकारी मिल गई. इसके बाद लड़की के परिजनों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और गांववाले को मौके पर बुला लिया. रविवार को पंचायत के बाद दोनों की शादी बडगांव स्थित सूर्य मंदिर में करा दी गई.