ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

नालंदा : पति ने पत्नी को दी चाय में जहर, गंभीर हालात में अस्पताल लायी गयी

04-Jul-2021 08:08 AM

By Vyom Dipansh

NALANADA : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रहे हैं, यहां एक पति के ऊपर अपनी पत्नी को जहर देने का आरोप लगा है। मामला नालंदा महिला थाने से सामने आया है यहां एक महिला सुबह-सवेरे थाने पहुंची। महिला ने थाने पहुंचकर यह बताया कि उसके पति ने उसे चाय में जहर दे दिया। थोड़ी देर बाद महिला थाना परिसर में ही गिर पड़ी। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंची। 


जहर पीने की वजह से महिला सुलेखा देवी को लगातार उल्टियां हो रही थी और उसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। बेहोशी मैं वह जमीन पर गिर पड़ी थी। पुलिस जब उसे लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। गंभीर हालत में सुलेखा देवी को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया जा रहा है।


महिला जब होश में थी उस वक्त उसने बताया कि उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते हैं। उसपर बदचलन होने का आरोप लगाया जाता है और मारपीट की जाती है। पति ने उसे चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की है। जहर पीने के बाद जब उसके पेट में दर्द शुरू हुआ तो अनहोनी की आशंका में वह भागकर थाने पहुंच गई। महिला का ससुराल नूरसराय थाना इलाके के गोसाई बीघा गांव में है जबकि उसका पति सोहसराय के आशा नगर में किराए के मकान पर रहता है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।