लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
19-May-2021 03:51 PM
By DIPAK
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. कोरोना महामारी के इस दौर में एक तरफ जहां डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ विधवा महिला ने एक डॉक्टर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
मामला नालंदा जिले के नगरनौसा थाना इलाके के खेदू बीघा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, विधवा महिला का आरोप है कि ग्रामीण डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए. मामले की जानकारी मिलने पर महिलाओं और अन्य लोगों ने डॉक्टर को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया.
पीड़िता ने बताया कि वह मेडिकल जांच करवाने सदर अस्पताल पहुंची थी लेकिन वहां डॉक्टर ने परिवार वालों ने उसके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी. धमकी से डरकर महिला ने जांच तो नहीं करवाया लेकिन डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर जब लोग इकठ्ठा हुए तो उन्होंने डॉक्टर को इस घिनौनी हरकत के लिए खूब पीटा.
बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को भीड़ से बचाया और अपने साथ थाने ले गई. वहीं पुलिस का कहना है कि डॉक्टर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिसमें तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को हिरासत में लिए गया है. पीड़िता और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि डॉक्टर ने कैमरे के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है. पुलिस छानबीन कर रही है.