LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
02-Jul-2024 04:45 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) के कार्यक्रम में बार-डांसरों को बुलाया गया था। भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार-बालाओं के साथ डांस करते जेडीयू नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने डांस कर रहे नेता पर कार्रवाई की है।
नालंदा जिला व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय कांत को पार्टी ने पद से हटा दिया है। बिहारशरीफ के जदयू कार्यालय में जदयू के जिलाध्यक्ष मो.अरशद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। कहा कि विजय कांत ने जदयू के नाम पर राजगीर में बार-बालाओं का डांस प्रोग्राम आयोजित कराया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावे अन्य और वीडियो भी वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें पद मुक्त किया गया है और उनके द्वारा पार्टी से निकालने के लिए अनुशंसा की गई है।
बता दें कि कौशलेंद्र कुमार के सांसद बनने और राज्यसभा सांसद संजय झा के पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में जेडीयू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय कांत ने इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन राजगीर के एक होटल में किया था। जिसमें जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को और रंगीन बनाने के लिए बाहर से बार डांसरों को भी बुलाया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन से भी ऑर्डर नहीं ली गयी थी। बिना ऑर्डर के ही इस रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन राजगीर के होटल में हुआ।
जिसमें भोजपुरी अश्लील गानों पर एक नहीं बल्कि कई बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार-बालाओं के डांस करते देख जेडीयू नेता भी खुद को रोक नहीं पाए और वो भी मंच पर आकर बार-डांसरों के साथ झूमने लगे। वायरल वीडियो के बार में जब कार्यक्रम के आयोजक विजयकांत से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
बता दें कि कुछ दिन पहले जेडीयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ व उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग में नौकरी लगाने की बात की जा रही थी। शायद इसी पर पर्दा डालने के लिए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत द्वारा सांसद कौशलेन्द्र कुमार जीत की खुशी में और संजय झा के जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में बार-बालाओं को राजगीर में जेडीयू के कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाया था। 

नालंदा-जदयू कार्यक्रम में बार-बालाओं के लगे ठुमके:बिना प्रशासनिक परमिशन के नाच-गाने का हुआ आयोजन, कौशलेन्द्र कुमार के सांसद और संजय झा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में आयोजन #Bihar #Biharnews #Nalanda pic.twitter.com/dPiaC66hb2
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 1, 2024