LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
03-Feb-2021 03:19 PM
DESK: अक्सर रील लाइफ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद अब लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद करने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव निवासी एथलीट आनंद कुमार सिंह की मदद के लिए सोनू सूद उस वक्त सामने आए जब घुटने की समस्या को लेकर पीड़ित शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट किया।
दरअसल ट्रिपल जंप के एथलीट आनंद को दिसंबर 2018 में हरियाणा के रोहतक में नेशनल गेम के दौरान घुटने में गंभीर चोटे आई थी। जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा। परेशानी बढ़ने पर उसने सोनू सूद को ट्वीट कर अपनी परेशानी बतायी। रिट्वीट करते हुए सोनू सूद ने आनंद के लिए गाजियाबाद के हीलिंग ट्री हॉस्पीटल में मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था कराई।
अब आनंद को अस्पताल से जल्द ही छुट्टी भी मिल जाएगी। गौरतलब है कि बिहार के लोगों की मदद करने के लिए सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं। यही कारण है कि बिहार में उनके कई प्रशंसक बन चुके हैं।