ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नहीं थम रहा विवादित बयानबाजी: फिर बोले गुलाम रसूल बलियावी .... सत्ता में...

नहीं थम रहा विवादित बयानबाजी: फिर बोले गुलाम रसूल बलियावी .... सत्ता में बैठे लोग बुलडोजर लेकर आवारा पागल की तरह तलाश रहे मस्जिद

02-Mar-2023 09:49 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार की राजनीति में इन दिनों विवादित बयानबाजी का एक दौर चल पड़ा है। राज्य के अंदर आए दिन सत्तारूढ़ दल के किसी न किसी नेता द्वारा कुछ ऐसी बयानबाजी कर दी जाती है जिसको लेकर विवाद शुरू हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से जदयू नेता और पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने विवादित बयानबाजी की है।


जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कटिहार में एक कार्यक्रम मेन शिरकत करते हुए विवादित बयानबाजी की है। गुलाम रसूल ने कहा कि, आज सत्ता में बैठे लोग बुलडोजर लेकर पागलों की तरह हमारी मस्जिदों को तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिदों की जमीन हमारे बाप-दादा ने दी है। जकात के पैसों से मदरसे बनवाए हैं। इस दौरान उन्होने उलेमाओं से होश में आने की बात कही। 


गुलाम रसूल ने कहा कि, मदरसों की जमीन मेरे बाप-दादा ने दी, हमने हुकूमत के खजाने से मस्जिदें नहीं बनाई हैं। हमने हुकूमत के पैसों से मदरसे नहीं बनाए हैं। हमने जकात के पैसों से मदरसे बनाए हैं। हमने दामन फैला कर मदरसे बनाए हैं। जो इमारतें आज हमारी खड़ी हैं। हमने सीमेंट की बोरियां मांग कर मस्जिदें बनाई हैं। लेकिन सत्ता में बैठे कुछ लोगों का बुलडोजर आवारा पागल की तरह हमारी मस्जिदें तलाश कर रहा है। और अब कागज ढूंढा जा रहा है। अपने उलेमाओं से मैं ये कह रहा हूं। अगर अभी भी होश में नहीं आए तो लाशें तो रहेंगी लेकिन कफन उड़ाने वाला कोई नहीं रहेगा।


मालूम हो कि, इससे पहले भी बलियावी ने कई बार विवादित बयानबाजी की है। इससे पहले झारखंड के हाजारीबाग में उन्होंने बीजेपी से निष्कासित नेता नुपुर शर्मा  पर निशाना साधते हुए कहा था कि मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। वहीं, बलियावी ने राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाया कि खुद को सेकुलर बताने वाली किसी पार्टी ने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग नहीं की।


इसके साथ ही रसूल बलियावी ने सेना को लेकर भी बयान दिया था और कहा था कि गर पाकिस्तान के आतंकवादियों से निपटने में डर लग रहा है तो फौज में सिर्फ 30% मुसलमानों को जगह देकर देखें। उसके बाद बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए रामदेव को विदेशी बताया और कहा कि उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उनका लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद से संबंध है।