ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

नागालैंड में नीतीश और तेजस्वी दोनों पर भारी पड़े चिराग पासवान: जेडीयू के आसमानी दावे फेल, राजद की भद्द पिटी

नागालैंड में नीतीश और तेजस्वी दोनों पर भारी पड़े चिराग पासवान: जेडीयू के आसमानी दावे फेल, राजद की भद्द पिटी

02-Mar-2023 06:04 PM

By First Bihar

DESK: बिहार की राजनीति में एक दूसरे से निपटने में लगे पार्टियों के बीच एक दिलचस्प जंग देश के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में हो रही थी. नागालैंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा तो मैदान में थी ही, बिहार की क्षेत्रीय पार्टियां जेडीयू, राजद और लोजपा(रामविलास) भी दमखम के साथ डटी थी. गुरूवार को नागालैंड का रिजल्ट आया. इसमें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) बिहार में महागठबंधन चला रहे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों पर भारी पड़ी।


चिराग पासवान की पार्टी को दो सीटें

नागालैंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आया. इसमें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने दो सीटें जीत ली है. लोजपा रामविलास ने नागालैंड की पुघोबोतो और टोबु सीट से जीत हासिल की है. खास बात ये भी रही कि चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार नौ विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे और काफी कम वोटों से चुनाव हारे. चिराग पासवान ने पहली दफे नागालैंड में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारा था और पार्टी ने नागालैंड में 8.65 प्रतिशत वोट हासिल कर लिया. बता दें कि नागालैंड में सबसे ज्यादा सीटे बीजेपी ने जीती है और उसे 18.93 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं।


जेडीयू का दावा हवा हवाई 

नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव में बिहार की किसी पार्टी ने सबसे ज्यादा दावे किये थे तो वह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लगातार दावे कर रहे थे कि नागालैंड में कोई भी सरकार उनकी पार्टी की मदद के बगैर नहीं बनेगी. पार्टी के कई नेता बिहार से नागालैंड जाकर डेरा डाल कर जमे रहे. लेकिन जनता दल यूनाइटेड को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई. नागालैंड की टसेमिन्यू सीट पर जेडीयू उम्मीदवार ने जीत हासिल की. जेडीयू के उम्मीदवार दो विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे. पार्टी को नागालैंड में सिर्फ 3.25 प्रतिशत वोट हासिल हुए।


राजद का खाता नहीं खुला

वैसे नागालैंड में सबसे बुरी स्थिति राजद की हुई. राजद ने नागालैंड चुनाव में मैनेजमेंट के लिए बिहार के मंत्री कुमार सर्वजीत को खास तौर पर वहां भेजा था. लेकिन राजद का खाता तक नहीं खुला. राजद के कुल मिला कर 0.5 प्रतिशत वोट हासिल हुआ।