ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

नाबालिग से गैंगरेप, तीन पड़ोसियों ने मिलकर लूटी इज्जत, जांच शुरू

04-Jul-2021 12:31 PM

DESK : तीन युवकों द्वारा 12 साल की लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं तीनों ने पीड़िता को अपना मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी थी. इस वजह से डरी सहमी पीड़िता ने परिवार को तुरंत नहीं बताया. लेकिन पीड़िता ने तीन दिन बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. 


घटना राजस्थान के अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है. गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवक पीड़िता के पड़ोसी हैं. पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके माता-पिता खाने कमाने के लिए अधिकतर बाहर रहते हैं. उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं जो बाहर रहते हैं और मां मजदूरी का काम करती है. इसलिए वह अपने नाना नानी के पास छोटे भाई के साथ रहती है. घटना के दिन पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए थे और पीड़िता अपने नाना और छोटे भाई के साथ घर में थी. वह पशुओं को चारा डालने गई थी. तभी पड़ोस के रहने वाले आजाद खान ने उसका मुंह दबा कर दबोच लिया और उसके बाद जफ़्फ़ार खान और वसीम खान ने हाथ पांव पकड़कर, उसे उठाकर पीछे खेत में ले गए. जहां आरोपियों के द्वारा पीड़िता के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया.


घटना के बाद तीनों आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो उसके छोटे भाई को जान से मार देंगे. इसके बाद गांव में और तुझे झूठा साबित कर, बदनामी कर देंगे. इसके बाद पीड़िता चुप रही लेकिन परिजनों के आने के बाद इस घटना के बारे में उसने अपने घरवालों को बताया. जिसके बाद परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे. रामगढ़ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट ओर गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाने की कार्यवाई शुरू की. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीम बनाकर भेज दिया है.